राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
भारतीय जनता पार्टी नेता, राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी के नैनीताल आगमन पर भाजपा नेताओं ने उनसे दूरी बनाए रखी। पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता न तो उनका स्वागत करने पहुंचे और ना ही विदाई देने। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना था कि ऐसा करने के लिए उन्हें ऊपर से निर्देश मिले थे।
स्वामी सोमवार शाम नैनीताल पहुंच गए थे। हाईकोर्ट में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन एक्ट को चुनौती देने वाली अपनी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के बाद लौट गए। इस दौरान उन्होंने दो बार पत्रकार वार्ता की और हाईकोर्ट बार भवन में अधिवक्ताओं से भी मिले।