फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल का मामला, एसआईटी ने कोचिंग सेंटर स्वामी को हिरासत में लिया

Tue, 25 Feb 2020 09:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में नकल मामले की कर रही है जांच 
  • अभी छह आरोपियों की है एसआई टीम को तलाश 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की नकल मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक आरोपी को उसके कोचिंग सेंटर से उठाकर अपने साथ ले गई, जिससे कोचिंग सेंटर स्वामियों में हड़कंप मच गया। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा की नकल के मामंले में हरिद्वार और पौड़ी जिले की दो एसआईटी टीमें बनाई गई थीं।

विज्ञापन


मामले में नकल गिरोह के सरगना मुकेश सैनी को पुलिस विगत शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि सात फरार आरोपियों की तलाश में एसआईटी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही दोनों जिलों की एसआईटी दस्तोवजों को साझा कर तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह के साथ अन्य लोग तो नहीं जुड़े हैं।

मंगलवार को दबिश के दौरान एसआईटी ने शाम को एक कोचिंग सेंटर पर छापा मारकर कोचिंग संचालक को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि हिरासत में लिया गया कोचिंग सेंटर संचालक मामले में आरोपी है। टीम उसे अपने साथ हरिद्वार लेकर चली गई है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि एसआईटी ने एक कोचिंग सेंटर संचालक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद जल्द ही खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

श्रीनगर में वाहनों के किराए में बढ़ोत्तरी और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जनविरोधी नीतियों पर सरकार को कोसा। 

मंगलवार को प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने गोला पार्क में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कहा गया कि भाजपा सरकार लगातार जन विरोधी फैसले कर रही है। रोडवेज बस के किरायों में भारी वृद्धि कर दी गई। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में घोटाला कर सरकार अपने चहेतों को अंदर करना चाह रही है।
 
प्रदर्शन में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, लाल सिंह नेगी, रामेश्वरी देवी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय रावल, उम्मेद सिंह मेहरा, भगत डागर, सुधांशु नौड़ियाल व मीना रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें