चमोली: ज्योतिर्मठ में 21 असुरक्षित सरकारी भवन होंगे ध्वस्त, भू-धंसाव से प्रभावित होने पर प्रशासन ने लिया फैसला
भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द ध्वस्त किया जाएगा। जर्जर और रहने योग्य नहीं होने के कारण प्रशासन ने इन भवनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन भवनों में तहसील परिसर के भवनों के साथ ही सरकारी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग भी शामिल है।
पढ़ें पूरी खबर
विकासनगर: दून-पांवटा हाईवे पर हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे गिरी बस, 35 यात्री थे सवार
देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
स्कूल वैन में ठूंस-ठूंसकर भरे थे बच्चे: सात सीटर गाड़ी में मिले 18 छात्र, टीम को देखकर वाहन दौड़ाया
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। आदर्श नगर, मलकपुर चुंगी, सोलानी पुल समेत विभिन्न स्थानों पर स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान कई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते मिले।
पढ़ें पूरी खबर
नैनीताल: न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी होंगे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जल्द संभालेंगे कमान
उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर