| वर्ष |
आवंटित धनराशि |
स्वीकृत धनराशि |
| 2022 |
23 3.68 करोड़ |
3.68 करोड़ |
| 2023 |
-24 4.90. करोड़ |
4.90 करोड़ |
| 2024 |
25 4.90 करोड़ |
4.89 करोड़ |
| 2025 |
26 4.90 करोड़ |
4.69 करोड़ |
| 2026 |
27 4.90 करोड़ |
3.92 करोड़ |
विधायक निधि के कार्यों में विधानसभा के अधिकांश विद्यालयों में मरम्मत कार्यों को मूलभूत आवश्यकताओं, फर्नीचर, कंप्यूटर खेल मैदान एवं सुरक्षात्मक कार्यों के लिए योजनाएं स्वीकृत की गई। लगभग सभी ग्राम पंचायतों में महिला मंगल दलों, मार्गों के निर्माण, मंदिर सौंदर्यीकरण, खेल मैदान निर्माण के अलावा स्वीकृति योग्य सभी योजनाओं को धनराशि दी गई। अभी इसी माह विधानसभा के सभी महिला मंगल दलों को सामग्री वितरण भी स्वीकृति प्रदान की गई है। -अनिल नौटियाल, विधायक कर्णप्रयाग।
ये भी पढे़ं...देहरादून: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
पहाड़ के दुर्गम गांवों में मूलभूत दिक्कतों को दूर करने में विधायक निधि का प्रयोग होना चाहिए। लेकिन गांवों में रास्तों, कृषि, स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं पर खर्च ना के बराबर हुआ है। इस निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी सड़कें विकसित होनी चाहिए, इससे ग्रामीणों को लाभ मिलता। लेकिन केवल घोषणाओं और कार्यकर्ताओं के लिए ही विधायक निधि का उपयोग हुआ है। -हर्षवर्धन डिमरी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य।
गांवों में पैदल रास्तों को पक्का करने सहित मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि मिली है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामग्री खरीद के लिए भी सहयोग राशि दी गई है। विधायक निधि का शत प्रतिशत खर्च करना यह साबित करता है कि आम आदमी के विकास को ध्यान में रखा गया है। -बिजेंद्र सिंह पैलू, सौंणा, कर्णप्रयाग