फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने दुकानों की मरम्मत कराने को उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने पलटन बाजार में तोड़े गए दुकानों के छज्जों की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इसके लिए प्रशासन ने पांच करोड़ रुपये मंजूर किए थे लेकिन अभी तक निर्माण नहीं कराया गया है। इसके अलावा उन्होंने सड़क को सीमेंटेड कराने और बिजली के तारों केे जल्द भूमिगत कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

दून वैली उद्योग व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन को लिखे गए पत्र में अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि बाजार की नालियां दुरुस्त की जाएं। यहां पर सड़क टाइल वाली बनाई गई थी। इसे सीमेंट से बनाया जाए। स्मार्ट सिटी के बचे कार्यों को बाजार में जल्द पूरा कराया जाए। महामंत्री पंकज दीदान ने कहा कि फुटपाथ की जगह को छोड़कर जो भी सामान सड़क के ऊपर लग रहा है उसे भी हटाया जाए। जो पुराने लोग पिछले 35-40 साल से यहां व्यवसाय कर रहे हैं सिर्फ उन्हीं को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में अतिक्रमण हटाने के दौरान 23 दुकानदार प्रभावित हुए थे। उनको भी दुकान देने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें