फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों को पूरा करें अधिकारी- मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर गढ़वाल मंडलायुक्त सुशील कुमार ने सोमवार को यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर निर्माण कार्यों में तेजी लाएं ताकि तीर्थयात्रियों को दिक्कत न हो। साथ ही वैकल्पिक मार्गों को भी दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर जगह-जगह डॉक्टरों की टीमों को तैनात करने के साथ ही दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की जाय। पानी और सफाई व्यवस्थाओें के साथ शौचालय की व्यवस्था भी दुरुस्त की जाए। उन्होंने बेहतर यातायात प्रबंधन के साथ ही पैदल यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों का विवरण रखने की बात कही। यात्रा मार्गों पर दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट में रेट लिस्ट लगवाने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने बताया कि चारधाम यात्रा में सफाई कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपये और रुद्रप्रयाग के लिए उरेडा को पैदल मार्गों पर गर्म पानी व्यवस्था के लिए 18 लाख रुपये का बजट आवंटित करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि यात्रा के लिए जरूरत के मुताबिक बजट का प्रस्ताव भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें