फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: कमरा लेने आए एमपी के किशोर से बदसलूकी... लॉज मालिक ने उतरवाए कपड़े, फोटो खींचे फिर बुरी तरह पीटा

Wed, 20 Dec 2023 03:47 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला निवासी एक किशोर हरिद्वार आया था। हरकी पैड़ी क्षेत्र में कमरा लेने वह श्रीराम लॉज पहुंचा। जहां लॉज मालिक जया अग्रवाल और मैनेजर संदीप उर्फ सोनू धीमान ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीराम लॉज में कमरा लेने आए मध्य प्रदेश के एक किशोर को दो दिन पूर्व लॉज मालिक और प्रबंधक ने जमकर पीटा और बंधक बना लिया। पुलिस ने लॉज मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा निवासी बड़े गांव थाना कुंजपुरा जिला करनाल, हरियाणा हाल निवास चित्रा टाकिज हरिद्वार ने बताया कि 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला निवासी परिचित किशोर हरिद्वार आया था। हरकी पैड़ी क्षेत्र में कमरा लेने श्रीराम लॉज पहुंचा। जहां लॉज मालिक जया अग्रवाल और मैनेजर संदीप उर्फ सोनू धीमान ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Corona Alert:  सांस, फेफड़े और दिल के मरीजों की होगी निगरानी, उत्तराखंड में अभी नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं

आरोप है कि जया अग्रवाल और संदीप ने उसे कमरे में बंद कर दिया। मैनेजर ने उसके कपड़े उतारकर फिर से पीटा। यही नहीं, उसके फोटो भी खींचे। किशोर का कुछ पता नहीं चलने पर 18 दिसंबर को उसका साथी उसे ढूंढने लॉज में पहुंचा। आरोप है कि लॉज मैनेजर ने गालीगलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि श्रीराम लॉज की मालिक जया अग्रवाल, मैनेजर संदीप उर्फ सोनू धीमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें