फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर के लेडीज बाथरूम में शिक्षक बना 'हैवान', मासूम की आपबीती सुन सिहर जाएंगे आप

Fri, 25 Aug 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमम उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
सिनेमाघर के लेडीज बाथरूम में हैवानियत की ऐसी दर्दनाक दास्तां लिखी गई जिसे सुन हर कोई सिहर जाएगा।
विज्ञापन


मामला उत्तराखंड के हल्‍द्वानी शहर का है। जहां एक शिक्षक ने मानसिक रोगी युवती संग हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले आरोपी शिक्षक ने मानसिक रोगी युवती को बातों से बहलाया, शॉपिंग कराई और किच्छा ले गया।

वहां सिनेमाघर के बाथरूम में युवती को बंधक बना लिया और जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। युवती को स्‍‌थानीय लोगों ने रुपये देकर हल्द्वानी वापस भेजा।

सीसीटीवी में कैद बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी अरेस्ट

rape
युवती के घर आकर आपबीती बताई जिसे सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता का भाई शिकायत लेकर बनभूलपुरा थाने पहुंचा।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद रास्ते के सीसीटीवी में कैद बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।

युवक कोटाबाग के एक प्राइमरी स्कूल का शिक्षक बताया जा रहा है।
 

बातों में फंसाया और शॉपिंग कराने का लालच दिया

रेप - फोटो : ani
बता दें कि मामला पांच अगस्त का है। बनभूलपुरा निवासी मानसिक रोगी युवती को एक युवक मिला। युवक ने युवती को बातों में फंसाया और शॉपिंग कराने का लालच दिया।

युवती को उसने बाजार की एक दुकान से सैंडल दिलवाई। इसके बाद युवक बाइक से फिल्म दिखाने की बात कहकर किच्छा के एक सिनेमाघर में ले गया। सिनेमाघर के बाथरूम में गई युवती के पीछे युवक भी पहुंच गया। 

आरोप है कि वहां पर उसने युवती को बंधक बना लिया और जबरन दुष्कर्म किया और किच्छा में छोड़कर फरार हो गया। उसे भटकते हुए देखकर लोगों ने पूछताछ की तो युवती ने खुद के बनभूलपुरा निवासी होने के बारे में बताया। इस पर लोगों ने चंदा लगाकर युवती को रुपये दिए और एक वाहन में बैठाकर हल्द्वानी भेजा। 
 
विज्ञापन

दुष्कर्म से इन्कार कर रहा आरोपी

arrest - फोटो : demo pic
देर रात घर पहुंची युवती ने परिवार वालों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। अगले दिन भाई बनभूलपुरा थाने पहुंचा और बहन के साथ हुई घटना की जानकारी दी। 

सीओ सिटी दिनेश ढौंडियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गोपनीय तरीके से दुष्कर्मी की तलाश शुरू कर दी गई। किच्छा मार्ग के प्रतिष्ठानों के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ सीसीटीवी कैमरों में बाइक का नंबर दिख गया, अलबत्ता युवक का चेहरा पहचाना नहीं जा रहा था। 

बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी धु्रव कुमार मंडल निवासी पिपलिया नंबर दो, नारायणपुर, दोहरिया गदरपुर जिला ऊधम सिंह नगर तक पहुंच गई। धु्रव कोटाबाग के एक प्राइमरी स्कूल का शिक्षक है। उसने पूछताछ में किच्छा के सिनेमाघर तक ले जाने का जुर्म को कबूला, लेकिन दुष्कर्म से इन्कार किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें