आप नेता एसएस कलेर के बेटे सिंकदर की मौत कॉर्डियो अटैक के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले हैं।
दरअसल, बुधवार देर रात आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे सिंकदर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उसका शव जाखन स्थित एक होटल के कमरे में मिला था। होटल कर्मियों और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह बात सामने आई थी कि सिंकदर का दोस्त उसे होटल के गेट तक छोड कर गया था। इसके बाद उसे होटलकर्मी कमरे तक ले गए। बताया जा रहा है कि सिंकदर ने अपने दोस्त के साथ शराब पी थी। चूंकि, बिस्तर में सिकंदर ने उल्टियां की थीं, इसलिए पुलिस मौत को संदिग्ध मान रही थी। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण कॉर्डियो अटैक दर्शाया गया है। अब यह स्पष्ट हो गया है कि मौत संदिग्ध नहीं थी।