साइबर ठग ने एसबीआई का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर मिलिट्री हॉस्पिटल गढ़ी कैंट के कर्मचारी से 57 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद कोतवाली कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैंट कोतवाली प्रभारी एश्वर्यपाल सिंह ने बताया कि मिलिट्री अस्पताल में कार्यरत जाधव चेतन ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि उनके फोन पर एक कॉल आया। उसने खुद को एसबीआई बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बताया और खाता खोलने के लिए कहा। इसके बाद उसने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही उसने एप डाउनलोड किया, उसके खाते से 57 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में की।