फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ डॉक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल की इंटर्न ने अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस वरिष्ठ डॉक्टर पर पहले भी यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं। इंटर्न ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

इंटर्न डॉक्टर ने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टर अक्सर मौखिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करते हैं। इसका कई बार विरोध भी किया। वरिष्ठ डॉक्टर के खिलाफ शिकायत करने में वह हिचकती रही। वरिष्ठ डॉक्टर ने अपनी हरकत बंद नहीं की हैं। आरोप है कि वरिष्ठ डॉक्टर कई बार फोन भी करते हैं। यही नहीं अपने कमरे पर आने के लिए भी कहते हैं। इससे तंग आकर अब इंटर डॉक्टर ने प्रबंधन से शिकायत कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इन वरिष्ठ डॉक्टर पर पहले भी एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुके हैं। तब भी मामले की जांच बिठाई गई थी। इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा जंगपांगी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। डॉ. जंगपांगी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें