फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड कर्मचारी से लूटे एक लाख, हो गए फरार

Tue, 10 Aug 2021 08:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

बता दें कि मंगलवार की दोपहर वह सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालने आए थे। इस दौरान बदमाश रकम लूटकर ले गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक लाख रुपये लूट लिए। बदमाश घटना के बाद आसानी से फरार हो गए और पुलिस लकीर पीटती रह गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, अब पुलिस बैंक परिसर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

विज्ञापन


सहारनपुर की देवलोक कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार सिविल कोर्ट से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मंगलवार की दोपहर वह सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालने आए थे। उन्होंने बैंक से एक लाख रुपये निकाले और थैले में रख लिए। इसके बाद वह बैंक से पैदल ही रोडवेज बस स्टैंडकी तरफ जाने लगे। जैसे ही नरेंद्र कुमार बैंक से कुछ दूरी पर पहुंचे तो बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए।

उन्होंने शोर मचाया तो आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने बैंक परिसर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। नरेंद्र कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने फिर खोली शहर में चेकिंग की पोल

सेवानिवृत्त कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने एक बार फिर शहर में सीपीयू, यातायात और सिविल पुलिस की चेकिंग की पोल खोल दी है। हाईवे से लेकर गंगनहर की पटरी पर चेकिंग का दम भरने वाली यातायात और सीपीयू के सामने ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और इन्हें भनक तक नहीं लग पाई। 

पॉश एरिया में है एसबीआई की मुख्य शाखा
बदमाशों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया है, वह पॉश एरिया है। यहां पर हर समय लोगों की आवाजाही रहती है। इतना ही नहीं, बैंक होने की वजह से पुलिस भी दिन में कई बार यहां पर गश्त करती है। बावजूद इसके बेखौफ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस की गश्त पर सवाल उठा दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें