भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया बुधवार को अपने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित घर पहुंच रही हैं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह आठ बजे पहुंचेंगी। वहां से वे सीधे अपने गांव जाएंगी। दिनभर परिवार के साथ रहने के बाद वह वापस लौट जाएंगी।
वंदना कटारिया के भाई पंकज कटारिया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वंदना के स्वागत में परिवार के सभी सदस्य जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगे। जहां वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वंदना के परिवार के साथ एक ही दिन रहने की संभावना है।
बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वंदना मुख्यमंत्री के यहां भी जा सकती हैं, लेकिन अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।