इससे और नए ग्राहक कंपनी से जुड़ गए। अब पिछले कुछ महीनों से कंपनी ग्राहकों की रकम वापसी करने से आनाकानी कर रही थी। दो दिन पूर्व कंपनी ने लक्सर कार्यालय रातोंरात बंद कर दिया। जानकारी होने पर सैकड़ों ग्राहक कंपनी के हरिद्वार और पुरकाजी में स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय पर पहुंचे, लेकिन वहां भी ताला लटका मिला।
कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करने वाले खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव निवासी सतीश ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर कंपनी के एमडी एहसान हैदर, डायरेक्टर जावेद, उनके रिश्तेदार नौशाद अंसारी निवासी बसेड़ी खादर और सुनील कुमार निवासी सेठपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।