पुलिस को मृतक के शव के पास एक रस्सी भी पड़ी मिली। छानबीन में पता चला कि टैक्सी गायब है। इसके बाद पुलिस ने टैक्सी की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर टैक्सी को रुड़की-मंगलौर मार्ग पर सड़क किनारे से लावारिस हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।
प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि चालक का मोबाइल भी उसके पास मिला है। साथ ही टैक्सी भी बरामद हुई है। ऐसे में लूटपाट नहीं लग रही। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।