फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: रानीपोखरी में बनेगा 450 मीटर लंबा डबल लेन सीसी पुल, एनएच के अधिकारियों ने किया सर्वे

Sun, 29 Aug 2021 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

करीब 57 साल पहले 1964 में जाखन नदी के बने 431 मीटर लंबे मोटरपुल की जगह पर नया मोटरपुल बनाया जाना था।
विज्ञापन
सर्वे करते एनच के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपोखरी के जाखन नदी के ऊपर बने मोटरपुल के दो हिस्सों में टूटने के बाद लोनिवि नेशनल हाईवे डिवीजन डोईवाला ने नए मोटरपुल के सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इस मोटरपुल के लिए निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि से बजट पहले ही स्वीकृत हो चुका है। यहां पर 450 मीटर लंबा डबल लेन का मोटरपुल बनेगा।

विज्ञापन


ऋषिकेश में पुल टूटा: श्यामपुर में हाईवे पर लगा लंबा जाम, दिनभर रेंग-रेंगकर चलते रहे वाहन, तस्वीरें...

करीब 57 साल पहले 1964 में जाखन नदी के बने 431 मीटर लंबे मोटरपुल की जगह पर नया मोटरपुल बनाया जाना था। लोनिवि एनएच डोईवाला 2020 में 1411.70 लाख रुपये की डीपीआर(संशोधित) बनाकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी थी, केंद्रीय सड़क निधि के तहत बजट भी स्वीकृत हो गया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता पीएस वृजवाल का कहना था कि वन विभाग से भूमि का हस्तांतरण न होने से एनएच डोईवाला की ओर से मोटरपुल का निर्माण नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन


शनिवार को लोनिवि डोईवाला डिवीजन के इंजीनियरों ने पुल के प्रस्तावित स्थान का सर्वे किया। लोनिवि एनएच डोईवाला के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया रानीपोखरी में डबल लेन का 450 मीटर पुल प्रस्तावित है। पुल के लिए बजट पहले ही स्वीकृत हो रखा है। वन विभाग से भूमि हस्तांतरण के तुरंत बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस काम में करीब दो माह का समय लग जाएगा। 

विज्ञापन

एनएच ने नहीं किया था भूमि हंस्तांतरण के लिए आवेदन

लोनिवि नेशनल हाईवे डिवीजन डोईवाला की ओर से केंद्रीय सड़क निधि से रानीपोखरी में क्षतिग्रस्त हुए मोटरपुल के समांतर ऊपर की ओर डबल लेन के मोटरपुल के निर्माण के 2018 और 2020 में संशोधित डीपीआर(विस्तृत कार्य विवरण) बनाकर केंद्र को भेजा गया था।

लेकिन डीपीआर बनाने वाले अधिकारी यह भूल गए थे कि जिस जगह पर मोटरपुल प्रस्तावित है वह जगह देहरादून वन प्रभाग के थानो रेंज में आती है, थानो के रेंज अधिकारी नत्थीलाल डोभाल ने बताया कि एनएच डोईवाला के अधिकारियों ने भूमि हस्तांतरण के लिए आवेदन ही नहीं किया। यदि आवेदन किया जाता तो बहुत दिन पहले भूमि का हस्तांतरण हो जाता। लोनिवि के जो अधिकारी वन विभाग को पुल ढहने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं वह गलत है। 

एक महीने से पहले शुुरु हुआ बिदालना नदी मोटरपुल का काम
थानो और भोगपुर के मध्य बिदालना नदी में बन रहे डबल लेन मोटर पुल का काम एक महीने पहले शुरु हुआ है। लोनिवि के ऋषिकेश के अपर सहायक अभियंता सीडी सैनी ने बताया कि मोटरपुल 240 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा होगा। यह मोटरपुल केंद्रीय सड़क निधि से 17 करोड़ की लागत से बन रहा है। अभी कार्य दायी संस्था की ओर से अभी तक दो वेल(पिलर) बनाने शुरु किए गए हैं। अभी मोटरपुल को अपने स्वरूप में आने पर करीब एक से डेढ़ साल का वक्त लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें