फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किस 'लालच' में दरोगा ने कराई प्रेमी युगल की शादी?

Mon, 14 Apr 2014 06:14 PM IST
दीपक मिश्रा/ अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में प्रेमी युगल को मिलाने में मित्र पुलिस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। पुलिस ने फरार प्रेमी युगल को न सिर्फ बरामद किया बल्कि उनकी शादी कराने में आया खर्च भी दरोगा जी ने ही उठाया।
विज्ञापन


पढ़ें, भाजपा को जिताने लोकसभा चुनाव में उतरेंगे एनडी तिवारी

रविवार की शाम नजीबाबाद निवासी एक युवक और पास के ही गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई शादी सोमवार को भी चर्चा का विषय बनी रही।

परिजनों के विरोध को देखते हुए यह प्रेमी युगल फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


पढ़ें, 'पाताल' में है उत्तराखंड का यह अंतिम मतदान केंद्र

उनके परिजनों को भी बुलाया गया। सबकी सहमति के बाद पुलिस ने कोतवाली में स्थित मंदिर में ही उनकी शादी करा दी।

कोतवाली के एक दरोगा ने शादी रस्म के लिए जयमाला, मिठाई और पंडित जी का खर्च उठाया। इस काम में दरोगा जी के 436 रुपए लगे।

पढ़ें, यहां जीतने के लिए दूसरे 'ग्रह' पर जाते हैं नेताजी

दारोगा जी इस खर्च को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दरोगा जी का कहना है कि इस काम से मुझे पुण्य मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें