फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अप्रैल से उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर हो जाएंगे सील

Mon, 14 Apr 2014 04:36 PM IST
चंद्रमोहन शुक्ला/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 17 अप्रैल के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पौड़ी गढ़वाल पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं।
विज्ञापन


सीमा पर भारी संख्या में तैनात पुलिस फोर्स
यूपी बॉर्डर पर जहां बिजनौर जिले की पुलिस ने अपनी पिकेट लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, वहीं उत्तराखंड की सीमा पर पौड़ी पुलिस ने भी फोर्स तैनात कर दी है।

पढ़ें, भाजपा को जिताने लोकसभा चुनाव में उतरेंगे एनडी तिवारी

मंगलवार की शाम चार बजे से सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले हर वाहन और राहगीर पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पौड़ी जिले की कोटद्वार तहसील से सटे यूपी के 27 ग्राम पंचायतों में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं।
विज्ञापन


यहां 17 अप्रैल को मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। कालागढ़ से लेकर बढ़ापुर और रायपुर क्षेत्र से सटे गांव जहां मुरादाबाद सीट के लिए सांसद चुनेंगे, वहीं नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले मोटाढांग समेत आसपास के गांव नगीना (सुरक्षित) सीट के लिए वोट डालेंगे।

पढ़ें, 'पाताल' में है उत्तराखंड का यह अंतिम मतदान केंद्र

मोटाढाक के पूर्व प्रधान मनमोहन दुतपुड़ी का कहना है कि यूपी से सटे इलाकों में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का कोई प्रत्याशी जनसंपर्क तक के लिए नहीं आया। अलबत्ता उनके कार्यकर्ता एक दो बार वोट मांगने जरूर आए थे।

प्रत्याशी की शक्ल तक नहीं देखी
कई गांव ऐसे हैं, जहां के लोगों ने अभी तक प्रत्याशी की शक्ल तक नहीं देखी। दरअसल यह वह इलाके हैं जहां उत्तरप्रदेश के दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से बड़ी संख्या में लोग बसे हैं।
विज्ञापन


यूपी के समय तो सब ठीक था, मगर पृथक उत्तराखंड राज्य का गठन होते ही यह इलाका यूपी में ही रह गया। तब से पूरा इलाका यूपी में उपेक्षित सा पड़ा है।

पढ़ें, यहां जीतने के लिए दूसरे 'ग्रह' पर जाते हैं नेताजी

यही वजह है कि इस इलाके की 27 ग्राम पंचायतें उत्तराखंड में शामिल होने की मांग करती आ रही हैं। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बताया कि पड़ोसी राज्य में चुनाव को देखते हुए 36 घंटे पहले से उत्तराखंड की सीमा सील कर दी जाएगी।

सीमा से करीब आठ किमी के दायरे में पड़ने वाली कोटद्वार और जशोधरपुर की अंग्रेजी शराब की दुकान भी मंगलवार से गुरुवार शाम तक बंद रहेगी।

कहां-कहां रहेगी पैनी नजर
1. कोटद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर कौड़िया बॉर्डर।
2. सनेह चौकी में पड़ने वाले गांव और पैदल मार्ग।
3. दिल्ली फार्म-तेलीपाड़ा का इलाका।
4. कोटद्वार-कालागढ़ मार्ग पर पाखरों बैरियर।
5. चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर स्थित चेक पोस्ट।
6. तल्ला मोटाढांक, हल्दूखात, झंडीचौड़ सीमा क्षेत्र।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें