प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे के सियासी मायने भी टटोले जा रहे हैं। चुनावी साल में पीएम का पिछले एक महीने में यह उत्तराखंड का यह दूसरा दौरा है। भगवान शिव में अगाध आस्था रखने वाले पीएम के इस दौरे को भाजपा के हिंदुत्व कार्ड से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने उनके कार्यक्रम को एक अनूठे इंवेंट में बदल दिया है।
सभी ज्योतिर्लिंग
1.केदारनाथ (उत्तराखंड) 2.सोमनाथ (गुजरात),3. मल्लिकार्जुन (आंध्रप्रदेश), 4.महाकालेश्वर (मध्यप्रदेश),5. ऊंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), 6. भीम शंकर(महाराष्ट्र), 7. काशी विश्वनाथ (उत्तरप्रदेश) 8. त्रयम्बकेश्वर (महाराष्ट्र) 9. वैद्यनाथ (झारखंड), 10. नागेश्वर (गुजरात), 11. रामेश्वर (तमिलनाडु),12. घृष्णेश्वर (महाराष्ट्र)।
पीएम नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को केदारनाथ आ रहे हैं। इस दिन सभी ज्योतिर्लिंग भी ऑनलाइन जुड़ेंगे। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता राज्य के शिव मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार, रक्षा राज्य मंत्री जागेश्वर में, पूर्व मुख्यमंत्री भी अलग-अलग स्थानों पर शिवालयों में जाएंगे और ऑनलाइन माध्य से जुड़ेंगे। पार्टी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
- कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा