यात्रियों ने केदारनाथ जाने के लिए हेलीकॉप्टर के टिकट भी बुक कराए थे। जिन्हें ट्रेवल एजेंटों ने समय से बुक कराकर यात्रियों को भेज भी दिया था। अब यात्री अपने हेलीकॉप्टर के टिकट भी कैंसिल कराने का दबाव एजेंटों पर बना रहे हैं।
बारिश के बाद हरिद्वार से रंगत खत्म
पिछले सप्ताह दो दिन हुई बारिश व गंगा में हरकी पैड़ी पर पर्याप्त जल न आने के कारण यात्री हरिद्वार भी काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं अगले पांच दिनों तक लक्सर से हरिद्वार के बीच दक्षिण भारत के राज्यों से आने वाली ट्रेनों के कैंसिल होने का असर भी हरिद्वार में यात्रियों की भीड़ पर देखा जा रहा है।
उत्तराखंड में बारिश के बाद सोशल मीडिया व न्यूज चैनल पर चली खबरों को देखने के बाद दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों के मन में डर बना हुआ है। ऐसे में यात्री अपनी यात्रा रद्द कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अपनी एडवांस की धनराशि को वापस मांग रहे हैं।
- सोनित चौहान, चौहान टूर एंड ट्रेवल्स
बारिश के बाद अचानक से यात्रियों ने अपनी यात्रा रद्द कर दी है। जिसके बाद वह अब अपना एडवांस का रुपया वापस मांग रहे हैं। जबकि एडवांस में दिया गया रुपया आगे की तैयारियों के लिए होटल व टांसपोर्ट संचालकों को दिया जा चुका है।
- सत्यप्रकाश दूबे, श्रीओम ट्रेवल्स