माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान
हालांकि धूप ढलते ही यहां का तापमान तेजी से गिरने लगता है, रात्रि के समय यहां तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिसके चलते पर्यटक व श्रद्धालु दर्शन के तुरंत बाद जोशीमठ लौट रहे हैं। नोएडा से आईं मेकी शर्मा का कहना है कि पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने का मौका मिला है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करने वाली है।