फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा स्वरोजगार शिविर: उद्योगों के लिए सरल की जा रहीं नीतियां- सीएम धामी

Tue, 28 Sep 2021 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वरोजगार और उद्योग धंधों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने सभी विभागों और अधिकारियों को प्रक्रियाएं आसान बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि काम करने वालों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी देहरादून के महिला आईटीआई प्रांगण में मंगलवार को आयोजित मेगा स्वरोजगार शिविर मे उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नीतियों को आसान बनाया जा रहा है। कहा कि औपचारिकताएं जितनी कम होंगी, काम उतनी ही आसानी से हो सकेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एमएसएमई के एक, एमएसवाई के 12, पीएमजीपी के पांच और पशुपालन, कृषि व मध्यम उद्योग के 16 लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित किए।

विज्ञापन


बेरोजगारी का आलम: देहरादून में पांच महीने बाद लगा रोजगार मेला तो उमड़ी युवाओं की भीड़, तस्वीरें...

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वरोजगार और उद्योग धंधों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने सभी विभागों और अधिकारियों को प्रक्रियाएं आसान बनाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि काम करने वालों को अनावश्यक परेशान न होना पड़े। रोजगार के अवसर पैदा करना सरकार की प्रमुख जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज की गई है। युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार देने वाली सोच विकसित की जा रही है। नैनो योजना के तहत छोटे उद्यमियों को लघु उद्योग के लिए 50 हजार तक का ऋण 20 हजार की सब्सिडी के साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सैनिक कल्याण एवं उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 113 करोड़ के ऋण स्वरोजगार के लिए दिए गए हैं। करीब छह हजार इकाईयां खोली गई हैं, जिनके अंतर्गत लोगों को रोजगार मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए माइक्रो ऋण योजना लाई जा रही है। इससे युवाओं को छोटे-छोटे ऋण लघु/सू़क्ष्म उद्योगों के लिए मिल सकें। मुख्यमंत्री व जोशी के साथ ही विधायक खजानदास, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, सीडीओ नीतिका खंडेलवाल ने आयोजन स्थल पर लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्टॉल में आने वाले सभी लोगों को योजनाओं की जानकारी देने और पूर्ण प्रक्रिया समझाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें