फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: वोटर हेल्पलाइन एप से देखें, कब और कहां पड़ेगा आपका वोट, ये सुविधा भी मिलेगी

Fri, 22 Mar 2024 02:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चुनाव आयोग के वोटर हेल्पलाइन एप पर मतदाताओं के लिए सभी सुविधाएं हैं। मतदाता बनने के लिए भी घर बैठे ही इस एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वोट - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले 19 अप्रैल को कब और कहां मतदान होगा। कौन-कौन से प्रत्याशी आपके लोकसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में हैं, ये जानकारी भी आपको चुनाव आयोग का वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप घर बैठे ही देगा। चुनाव आयोग वोटर हेल्पलाइन एप से ऐसी तमाम सुविधाएं दे रहा है, जिससे मतदाताओं को जानकारी के लिए दौड़ न लगानी पड़े।

विज्ञापन


मतदाताओं का नाम निर्वाचन नामावली में है या नहीं, पहले मतदाताओं को बीएलओ या फिर पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन अब मतदाता, खुद वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए अपने नाम को वोटर लिस्ट में सर्च कर सकते हैं।

वोटर हेल्पलाइन एप करना होगा डाउनलोड
इसके साथ ही मतदाता का मतदान केंद्र कहां है। उस सीट पर कौन-कौन से प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं। इसके अलावा मतदाता बनने के लिए भी घर बैठे ही इस एप के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को अपने फोन में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Election 2024: भाजपा के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत ने किया डिजिटल नॉमिनेशन, कल भरेंगे पर्चा
विज्ञापन


एप के जरिए मतदाताओं की परेशानियों को आसान और सरल किया गया है। जिसके जरिए जनता, वोटर रजिस्ट्रेशन, वोटर सर्विस, ई-मतदाता कार्ड, चुनाव की जानकारी, प्रत्याशियों की जानकारी, चुनाव के नतीजे के साथ ही शिकायत और सुझाव भी दे सकती है। कुल मिलाकर इस एप में चुनाव संबंधित जनता से जुड़े तमाम चीजों का प्रावधान किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें