फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डिम्मर में रामजन्मोत्सव के साथ रामलीला शुरू

Thu, 21 Mar 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के डिम्मर में आयोजित रामलीला में दशरथ का अ​भिनय करते 90 वर्षीय मोहन प्रसाद डिमरी एवं
विज्ञापन
106वीं बार हो रही रामलीला, 90 वर्ष के मोहन निभा रहे हैं दशरथ का किरदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। श्री हरिनारायण विष्णु की आरती और रामजन्म के साथ डिम्मर में 106वीं रामलीला मंचन शुरू हो गई। मंचन में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की तपस्या से लेकर राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान 90 वर्षीय मोहन प्रसाद डिमरी ने दशरथ की भूमिका का जीवंत मंचन कर दर्शकों का मन मोहन लिया। उन्होंने ऐतिहासिक रामलीला मंचन को सुचारु रूप से संपादित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रामलीला में रावण ब्रह्म देव की तपस्या कर मन वांछित वरदान प्राप्त करता है और इसके बाद कैलाश पर्वत हिला देता है। वहीं दशरथ की ओर से किए गए यज्ञ के प्रभाव से उनके घर राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न का जन्म होता है। रघुकुल में एक साथ चार सुकुमारों के जन्मोत्सव पर वेद ऋचाएं होती हैं। साथ ही अनुपम रंग भूमि में जुगल जोड़ी के दर्शन हैं..., घराना हो तो ऐसा हो... भजन गाए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अशोक डिमरी, उपाध्यक्ष हेमचंद डिमरी, महामंत्री नरेश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र डिमरी, कलाकार समिति के अध्यक्ष पुनीत डिमरी, हरीश डिमरी, प्रभुकांत डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें