विजलेंस ने पुरोला में लोनिवि के एक कनिष्ठ अभियंता को 50 हजार रूपए घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कनिष्ठ अभियंता लोनिवि की पुरोला डिविजन में संविदा पर तैनात है।
विजिलेंस टीम ने लोक निर्माण विभाग के जेई (अवर अभियंता) को रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कर्मचारी ठेकेदार से 70 लाख के काम के भुगतान (रनिंग बिल) के नाम पर एक लाख रुपये की डिमांड कर रहा था। यह रकम दो किश्तों में दी जानी थी। टीम ने जेई के देहरादून और उत्तरकाशी के कई आवासों की भी तलाशी ली।
विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक डा सदानंद दाते ने बताया कि लोक निर्माण विभाग उत्तरकाशी के पंजीकृत ठेकेदार ने शिकायत की थी कि राजमार्ग संख्या 48 के सतह सुधार एवं डामरीकरण की कार्य उसके द्वारा किया गया। 70 लाख रुपये के कार्य करने के बाद भुगतान हेतु अवर अभियंता त्रेपन सिंह राणा से अनुरोध किया था।