फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की मशरूम लेडी को मिला नारी शक्ति पुरस्कार

Wed, 08 Mar 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
divya
विज्ञापन
मशरूम क्रांति के जरिये देश-दुनिया में नाम कमाने वाली दिव्या रावत को नारी शक्ति पुरस्कार 2016 से नवाजा गया।
विज्ञापन


आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

चमोली जिले के कोट कंडारा गांव से अपने अभियान की शुरूआत करने वाली दिव्या इसके जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और रिवर्स माइग्रेशन को गति देने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


उनके कार्यों को देखते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका चयन नारी शक्ति पुरस्कार के लिए किया है।
विज्ञापन

राज्यों के युवाओं को भी मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग दे रही हैं

दिव्या रावत आज बड़े-बड़ों को रोजगार के हुनर सीखा रही है। - फोटो : amar ujala
दिव्या रावत उत्तराखंड ही नहीं देश के कई अन्य राज्यों के युवाओं को भी मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग दे रही हैं।

बड़ी संख्या में महिलाएं उनसे मशरूम उत्पादन सीखकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। मोथरोवाला क्षेत्र में मशरूम उत्पादन यूनिट स्थापित करने वाली दिव्या रावत ने कहा कि यह केवल काम की शुरूआत भर हैं।

हमारा सपना उत्तराखंड को मशरूम स्टेट ऑफ इंडिया बनाना है, जिसके लिए हमारी पूरी टीम काम कर रही है। यह केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे राज्य का सम्मान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें