फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की के छात्र ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा किसी की कोई गलती नहीं

Sun, 05 Jan 2020 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • हालत बिगड़ने पर एमटेक के छात्र को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर किया 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी के एक छात्र ने सुुसाइड नोट लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। साथी छात्रों की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने कमरे में बेसुध पड़े छात्र को प्राथमिक उपचार दिलाया। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के मैसूर निवासी रुड़की आईआईटी में एमटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह यहां हॉस्टल में रह रहा है। शनिवार सुबह करीब सात बजे अन्य छात्रों ने कमरे की खिड़की से देखा तो वह बेसुध हालत में पड़ा था। छात्रों ने इसकी सूचना आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों को दी। सुरक्षाकर्मियों ने मामले की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों के साथ किसी तरह कमरे का ताला तोड़ा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के परिजनों को घटना से अवगत कराया

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। उन्होंने बताया कि कमरे से कुछ दवाइयां भी मिली हैं। छात्र के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। 

पांच दिन पूर्व आया था परिवार

पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि छात्र के परिजन पांच दिन पूर्व उससे मिलने रुड़की आए थे। परिवार के आने पर वह बहुत खुश था। वह परिवार के लोगों के साथ शहर और आईआईटी परिसर में घूमता भी दिखाई दिया था। एक-दो दिन बाद परिजन लौट गए, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की, इसकी अभी तक कोई वजह पता नहीं चल पाई है। परिजनों के रुड़की आने पर ही सही जानकारी पुलिस को पता लग पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें