फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलटन बाजार में काम जल्द पूरा नहीं हुआ तो स्मार्ट सिटी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलटन बाजार में कोतवाली से आगे महीनों से खुदी सड़क से व्यापारियों के अलावा आम जनता भी परेशान है। आक्रोशित व्यापारियों ने काम पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पलटन बाजार में कोतवाली से आगे स्मार्ट सिटी कार्य के लिए महीनों पहले सड़क खोदी गई थी, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। खुदी सड़क के कारण व्यापारियों के साथ ही आमजनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से रोजाना लोग चोटिल हो रहे हैं। कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि महीनों से सड़क खुदी होने के कारण खासकर बारिश में लोगों और व्यापारियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार स्मार्ट सिटी विभाग और जिलाधिकारी से वार्ता हो चुकी है, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। अगर जल्द ही काम पूरा नहीं हुआ तो स्मार्ट सिटी के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुरेश गुप्ता, राजेश मित्तल, शेखर कपूर, अजीत सिंह, योगेश भटनागर, राजेंद्र घई, प्रवीण बांगा, नदीम बेग, राहुल कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें