फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पर जाने वाली कई बसों, टैक्सियां यात्रा के लिए पूरी तरह नहीं फिट

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू होने से तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। इसके लिए चारधाम जाने वाले सार्वजनिक वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य की गई है। बुधवार को फिटनेस जांच में कई वाहन अनफिट मिले। ऐसे में आशारोड़ी चेकपोस्ट पर वाहनों की फिटनेस जांच कराने पहुंचे कई संचालकों को बैरंग लौटना पड़ा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आरआई हरीश बिष्ट के मुताबिक बुधवार को फिटनेस जांच में कई वाहन निर्धारित मानकों पर खरे नहीं मिले। इन तमाम वाहनसंचालकों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किए गए। फिटनेस जांच के दौरान वाहनों की हालत, उनके गियर बाक्स, ब्रेक, हैंडब्रेक, इंडिकेटर समेत तमाम चीजों की गंभीरता से जांच की जाती है। इसके अलावा वाहनों में अग्निशमन उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स न होने पर भी फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं जारी किया जाएगा। आरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले उन्हीं वाहनों को ग्रीन कार्ड जारी किया जा रहा है जो पूरी तरह फिट हैं। चेक पोस्टों पर चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस तमाम दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि दस्तावेजों में कोई भी कमी है तो वाहनों को चेकपोस्टों से ही वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें