पूर्व सांसद व भाजपा की परिवर्तन रैली के प्रदेश संयोजक बलराज पासी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत पूरे देश में भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेसेडर बन गए हैं। हरीश रावत अपने तीन वर्षो के कार्यकाल में कोई भी ऐसा उल्लेखनीय कार्य नहीं कर पाए जिसकी जनचर्चा हो। उन्होंने मंगलवार को श्रीनगर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।
परिर्वतन यात्रा के प्रदेश संयोजक बलराज पासी ने बताया कि यात्रा गढ़वाल में 1696 किमी व कुमाऊं में 1113 किमी का सफर तय कर चुकी है। इस दौरान करीब 55 बड़ी जनसभाएं आयोजित की गईं जिनमें दो सभाएं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की शामिल हैं।
पासी ने बताया 7 दिसंबर को हल्द्वानी में अमित शाह, 10 दिसंबर को भगवानपुर में गृहमंत्री राजनाथ सिंह और 5 दिसंबर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जिस दौरान करीब 55 बड़ी जनसभाएं भी आयोजित की गई। जिसमें दो जनसभाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी शामिल हैं।
दिसंबर में पार्टी के दिग्गज प्रदेश में करेंगे जनसभाएं
पूर्व सांसद ने सीएम रावत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
- फोटो : AmarUjala
पासी ने बताया कि 05 दिसंबर को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, 7 दिसंबर को हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व 10 दिसबंर को भगवानपुर में राजनाथ सिंह व 05 दिसंबर को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
राज्य सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि हरीश रावत सरकार ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। नए क्रशरों के लाइसेंस के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय पचास लाख रुपये ले रहा है। राज्य की इस बदहाल स्थिति के लिए खनन उद्योग जिम्मेदार है।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव विनोद कंडारी, गढ़वाल सांसद प्रतिनिधि राकेश ध्यानी, जितेंद्र रावत, अनूप बहुगुणा, प्रदीप रौथाण, गिरीश पैन्यूली व कुशलानाथ मौजूद थे।