फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, चपेट में आया आवासीय भवन

Tue, 06 Aug 2024 11:56 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: हरिद्वार में केमिकल फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कर्मचारी मौका देखकर बाहर भाग निकले।
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक केमिकल की फैक्टरी में सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें और धुआं आसमान में दूर तक उठता देख लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


Uttarakhand: देर रात पौड़ी के गेठीछेड़ा झरने में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

सूचना पर दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई हैं। सीएफओ अभिनव त्यागी, एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी, नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोगों भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


फैक्टरी के आसपास के भवन और गोदाम से आनन फानन सामान निकाल कर बाहर फेंका जा रहा है। केमिकल फैक्टरी के बगल के भवन में आग पूरी तरह फैल चुकी है। आशंका है कि अगर भवन में सिलेंडर जैसी वस्तुएं आग की चपेट में आईं तो बड़ा खतरा भी हो सकता है । 



सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि जब आग लगी तब फैक्टरी में प्लास्टिक बनाने का काम  हो रहा था। हरिद्वार जनपद के साथ-साथ ऋषिकेश, देहरादून से भी फायर टेंडर की गाड़ियां मंगवाई गई हैं। यहां पर कई हजार किलो केमिकल स्टोर था।  यह आग आस-पास की कई फैक्ट्रियों तक पहुंच सकती थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। हम जब मौके पर पहुंचे तब यहां 30-40 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आस-पास के घरों को भी खाली करवाया गया है। 40 प्रतिशत तक आग बुझाने का काम बचा हुआ है।

विज्ञापन

आग बुझाने में लगे सात टैंकर

फैक्टरी में आग बुझाने में पानी के सात टैंकर लगे हैं। लेकिन तब भी आग नहीं बुझ पा रही है। फैक्टरी के बराबर में दो आवासीय मकान भी हैं। वहां से लोगों को निकाल लिया है। टीम लगातार पानी की बौछार करती जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें