फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: 15 अक्तूबर की रात को बंद हो जाएगी गंगनहर, चार नवंबर की मध्य रात्रि से छोड़ा जाएगा पानी 

Fri, 08 Oct 2021 07:28 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

हर साल गंगनहर को सफाई के लिए बंद किया जाता है। इस बार भी यूपी सरकार के विशेष सचिव मुश्ताक अहमद ने नहर बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
गंगनहर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में वार्षिक सफाई, मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 15 अक्तूबर की मध्य रात्रि से गंगनहर को बंद कर दिया जाएगा। यूपी सिंचाई विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। गंगनहर में दीपावली को चार नवंबर की मध्य रात्रि से पानी छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


हरिद्वार भीमगोड़ा बैराज से गंगनहर में पानी छोड़ा जाता है। नहर के पानी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर कानपुर तक सिंचाई होती है। नहर से यूपी में नौ पावर हाउस भी संचालित होते हैं। हर साल गंगनहर को सफाई के लिए बंद किया जाता है। इस बार भी यूपी सरकार के विशेष सचिव मुश्ताक अहमद ने नहर बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विशेष सचिव के आदेश के मुताबिक 15 अक्तूबर दशहरे की मध्य रात्रि से नहर में पानी बंद कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: 10 अक्तूबर तक विदा हो जाएगा मानसून, इस साल 13 दिन अधिक सक्रिय रहा, अब तेजी से बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के एसडीओ शिव कुमार कौशिक के मुताबिक चार नवंबर दीपावली की मध्य रात्रि को नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। एसडीओ के मुताबिक नहर में अभी आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि मुख्य गंगा नदी में 22 से 40 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है। उन्होंने बताया कि बीस दिनों तक नहर बंद रहने से उसकी सफाई एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...  चारधाम यात्रा 2021: देर रात बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, छह घंटे की मशक्कत के बाद शुरू हुई आवाजाही

गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ाई
चारधाम यात्रा की पाबंदियां हटने के बाद हरिद्वार में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। नवरात्र और वीकेंड होने के कारण आज व कल धर्मनगरी में श्रद्धालुओं के सैलाब उमड़ने की संभावना है। हरकी पैड़ी एवं आसपास घाटों से लेकर प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बल की तैनाती कर दी है। गंगा घाटों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें