पुलिस ने कॉल सेंटर में छापेमारी के दौरान तीन लैपटॉप, दो लैपटाप चार्जर, तीन माउस, फर्म के दो स्टांप, पांच मोबाइल, की पैड वाले 55 मोबाइल, आठ मोबाइल चार्जर, स्वामी रामदेव के अश्लील प्रिंटेड फोटो वाले विज्ञापन, सेेक्स वर्धक दवा के ऑनलाइन डिस्पैच के लिए रखे गए छह पैकेट, 10 ब्लैंक सिम कार्ड और दैनिक उपस्थिति के लिए रखी गई शीट बरामद हुई।
सोशल और अश्लील वेबसाइटों पर ढूंढते थे ग्राहक
योग गुरु स्वामी रामदेव के फोटो लगाकर नकली सेक्स वर्धक दवा बेचने वाला गिरोह सोशल मीडिया और अश्लील वेबसाइटों पर विज्ञापन जारी कर ग्राहक तलाशता था। विज्ञापन पर दर्ज टेलीफोन नंबरों पर ग्राहकों के फोन करने पर कॉल सीधे सेंटर में डायवर्ट होती थी। यहां से ऑर्डर बुकर कर दवाएं ग्राहकों तक भेजी जाती थीं। दव भेजने के लिए हैमर ऑफ थॉर, नव्या ग्रुप, आरके हेल्थकेयर और एसके ट्रेडर्स फर्म का प्रयोग किया जाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इन बातों का खुलासा किया।
विज्ञापन देखकर मिली थी नौकरी
पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों आकाश और सतीश ने बताया कि वे काफी समय से खाली थे। इस बीच उन्होंने एक विज्ञापन देखा था। इसमें लिखा था कि नीरव निकुंज फेस-1 सिकंदरा, आगरा में स्थित एक कॉल सेंटर में ऑफिस वर्क और कॉलिंग के लिए कुछ लड़कों की आवश्यकता है। इसके बाद उन्होंने नौकरी के लिए संपर्क किया। कंप्यूटर की जानकारी होने के चलते आकाश और सतीश की नौकरी आसानी से लग गई थी।
बाकायदा चल रही थी कंपनी
पुलिस कंपनी के मालिक, साझेदार और गिरोह में काम करने वाले युवकों की तलाश में जुटी है। गजेंद्र यादव निवासी ग्राम बाईपुर, थाना सिकंदरा, जनपद आगरा कंपनी का मालिक है। दिलीप यादव निवासी ग्राम कुंआखेड़ा, थाना ताजगंज, जनपद आगरा सह मालिक है। राजेश यादव निवासी गांव अहीरपुरा जाट, रुणकत्ता, आगरा अन्य कार्य देखता है और बालकिशन कंपनी के प्रमुख का कार्य देखता है। इसके अलावा पीयूष निवासी गोपी नगर, बादल ठाकुर निवासी राधानगर, सिकंदरा एजेंट हैं। शरद कंपनी के विज्ञापन इलेक्ट्रानिक मीडिया में चलाने का कार्य देखता है।