तीर्थ पुरोहितों ने विरोध जताते हुए इन दृश्यों को हटाने की मांग की है। अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष उज्ज्वल पंडित ने कहा कि फिल्म के पार्ट टू की शूटिंग भी होनी है। यदि आपत्तिजनक दृश्य नहीं हटाए गए तो पार्ट टू की किसी भी कीमत पर शूटिंग नहीं होने देंगे।
हरिद्वार धर्मनगरी है। करोड़ों हिंदुओं की आस्था यहां से जुड़ी है। किसी भी फिल्म में शराब परोसना, मांस का सेवन जैसे दृश्यों की शूटिंग कतई नहीं होनी चाहिए। यदि किसी फिल्म में ऐसे दृश्य फिल्माए गए हैं तो उनको हटाना चाहिए और फिल्म निर्माताओं को चेतावनी भी देनी चाहिए।
-स्वामी यतीश्वरानंद, कैबिनेट मंत्री
हरिद्वार हिंदुओं का पवित्र स्थान है। गंगा किनारे ऐसे दृश्य फिल्माना हरिद्वार का अपमान है। बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग के लिए सरकार से अनुमति ली होगी। इसके बाद भी ऐसे दृश्यों को फिल्माया गया है तो सरकार की नाकामी है। इस तरह के प्रोडक्शन हाउस को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
-अनीता शर्मा, मेयर