फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार धर्मसंसद: वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की पत्नी को जान का खतरा, ट्वीटर हैंडल से लगाई मदद की गुहार

Sat, 22 Jan 2022 06:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जितेंद्र त्यागी ने धमगुरुओं के साथ ही यूपी पुलिस के एक एसआई के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। जितेंद्र त्यागी के ट्विटर हैंडल से लखनऊ में रही पत्नी फरहा फातिमा की जान बचाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मसंसद में दिए गए भड़काऊ भाषण मामले में जिला कारागार हरिद्वार में बंद वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने जेल से अपनी पत्नी फरहा फातिमा की हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


साथ ही जितेंद्र त्यागी ने धमगुरुओं के साथ ही यूपी पुलिस के एक एसआई के शामिल होने का भी आरोप लगाया है। जितेंद्र त्यागी के ट्विटर हैंडल से लखनऊ में रही पत्नी फरहा फातिमा की जान बचाने की गुहार लगाई गई है। जितेंद्र त्यागी ने लोगों से न्याय के लिए अपील भी की है। इस मामले में उनकी पत्नी फरहा द्वारा लखनऊ के थाना सआदतगंज के थाना प्रभारी को दिया गया प्रार्थना पत्र भी ट्विटर पर अपलोड किया गया है। 

भड़काऊ भाषण: नैनीताल हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, कहा- धर्मसंसद मामले में 25 जनवरी तक स्थिति स्पष्ट करे सरकार 
विज्ञापन


हरिद्वार में आयोजित हुई धर्म संसद मामले में जेल में बंद शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की पत्नी पर हमला हुआ है। पत्नी पर हुए हमले की जानकारी मिलने के बाद जेल में बंद वसीम रिजवी से मिलने के लिए गए व्यक्ति ने जेल से बाहर आने के बाद उनके ट्वीटर हैंडल से इसके बारे में सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है।

वसीम रिजवी के ट्वीटर हैंडल पर डाली गई अपील में लिखा है कि कुछ धर्मगुरुओं ने मारपीट कर उनकी पत्नी को घर से निकाल दिया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस का एक एसआई जैदी भी धर्मगुरुओं का साथ दे रहा है। वसीम रिजवी ने लिखा है कि जिहादी उनकी पत्नी की हत्या भी कर सकते हैं। वह उनके परिवार के डरा रहे हैं। ट्वीट वायरल होने के बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


जानकारी मिली है। वसीम रिजवी से जेल में मुलाकात करने के लिए गए व्यक्ति को उन्होंने अपनी समस्या बताई थी। जिसके बाद उनके ट्वीटर एकाउंट को हैंडल करने वाले व्यक्ति ने मुलाकात के बाद जेल से बाहर आकर उनकी तरफ से ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई है। 
- स्वामी आनंद स्वरूप, आयोजक धर्मसंसद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें