फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के पांच और मरीज मिले, 49 पहुंची संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में पांच और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। मौजूदा सीजन में इसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या 49 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई, उनमें 31 वर्षीय महिला माजरी माफी मोहकमपुर की हैं। जो श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल पटेलनगर में भर्ती हैं। उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। जीएमएस रोड, साईं लोक, मेहूंवाला और सीमाद्वार के रहने वाले क्रमश: 24, 26, 56 व 60 वर्ष पुरुष मरीज अपने घर पर स्वस्थ हैं। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से स्वस्थ्य हुए लोगों को ज्यादा खतरा
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वरिष्ठ सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि जो लोग कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं, उनमें से कई में पोस्ट कोविड बीमारियों के लक्षण दिखाए दे रहे हैं। ऐसे में कोई भी बीमारी उन्हें जल्द पकड़ सकती है। आजकल चूंकि डेंगू बुखार का सीजन चल रहा है, इसलिए वह लोग जिन्हें कोरोना हो चुका है उन्हें खास एहतियात बरतने की जरूरत है। हालांकि अभी ऐसा कोई वैज्ञानिक शोध नहीं है, लेकिन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण डेंगू बुखार ऐसे मरीजों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें