फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम बने ऑफिस में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक आइटम के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग गोदाम के ऑफिस से आगे नहीं बढ़ी जिससे करोड़ों का सामान बच गया। हालांकि, ऑफिस में रखे सामान जलने से लाखों के नुकसान की आशंका है। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि मियांवाला चौक स्थित एक गोदाम में आग लगी है। मौके के लिए फायर टेंडर रवाना किए गए। वहां एनसीआर कारपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में बने ऑफिस में आग लगी थी। पहुंचे दो फायर टेंडरों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। इसके बाद तीन और फायर टेंडर बुलाए गए। जिस समय आग लगी, गोदाम में तीन से चार कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे और आग बढ़ती चली गई। अग्निशमन दल ने लगातार प्रयास करते हुए करीब डेढ़ घंटे में आग बुझाई। खाती ने बताया कि प्राथमिकता थी कि ऑफिस से बढ़कर आग गोदाम में रखे सामान तक न पहुंचे। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। आसपास कई और गोदाम भी थे। आग ज्यादा भड़कने पर पड़ोस के गोदाम को नुकसान हो सकता था।
फ्लाईओवर के नीचे कूड़े पर खड़ी गाड़ी में लगी आग
आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे खड़ी एक पुरानी गाड़ी में आग लग गई। यह गाड़ी कभी एंबुलेंस के रूप में चलती थी। आईएसबीटी चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि गाड़ी कूड़े के ढेर पर खड़ी थी। कूड़े में आग लगी और फिर गाड़ियों के टायरों में लग गई। समय रहते आग बुझा ली गई। गाड़ी के केवल टायर जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें