फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल की बेटी से नौकरी के नाम पर 71 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नल की बेटी से नौकरी के नाम पर 71 हजार रुपये ठग लिए गए। ठगों ने उनकी बेटी को प्रमोशनल एचआर के पद पर नौकरी का झांसा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ क्लेमेंटटाउन दीपक कठैत ने बताया कि प्रीति नागरा निवासी टर्नर रोड ने शिकायत की है। उनके पति कर्नल परमजीत सिंह नागरा हैं। उनकी बेटी अंचिता को इंस्टाग्राम अकाउंट पर नमाई रिक्रूटमेंट नाम से बने अकाउंट से संदेश मिला। मैसेज में सोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रमोशनल मैनेजर पद का ऑफर दिया गया था। दिए गए नंबर पर बात की गई शालिनी नाम की महिला से संपर्क हुआ। महिला ने नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया। आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज मांगे। कोरोना की बात कहते हुए ऑनलाइन इंटरव्यू की बात कही गई। नौकरी के लिए फीस, कुछ फाइल चार्जेज व रजिस्ट्रेशन के नाम पर 71 हजार रुपये अलग-अलग तारीख में जमा करवा लिए गए। 71 हजार देने के बाद आरोपी और रकम मांगने लगे। ठगी का अहसास होने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी गई। वहां जांच हुई और जीरो एफआईआर केे लिए थाना क्लेमेंटटाउन भेजा थाना क्लेमेंटटाउन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें