फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में डबल मर्डर: प्रेमनगर में कोठी से मिला महिला और नौकर का शव, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 29 Sep 2021 03:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रेमनगर के धौलास इलाके से दोनों शव बरामद किए गए हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
डबल मर्डर से देहरादून में सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का है।
विज्ञापन


एसएसपी खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे
प्रेमनगर के धौलास इलाके से यह दोनों शव बरामद किए गए हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। धौलास में एक कोठी के आंगन में दोनों शव पड़े मिले। जिसमें से मृतक महिला की पहचान उन्नति शर्मा (60 साल) पत्नी सुभाष शर्मा के नाम से हुई है। और दूसरा मृतक राजकुमार थापा (50 साल) उन्नति और सुभाष शर्मा का नौकर बताया जा रहा है। सुभाष शर्मा एनआरआई बताए जा रहे हैं। वह पिछले 10 सालों से इस कोठी में रह रहे हैं।

एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचाने वाली महिला को बताया था कि उन्नति और राजकुमार नहीं मिल रहे हैं। इस पर महिला की खोजबीन की गई तो कहीं पता नहीं चला। सूचना पर अन्य महिलाएं भी पहुंचीं। जिनमें से एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था।
विज्ञापन


इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से प्रेमनगर सहित पूरे देहरादून में हलचल पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें