फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन 39 जोन और 218 सेक्टर में बंटा जिला

विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में पुलिस लाइन में बैठक लेते डीआईजी /एसएसपी जन्मेजय खंडूड़
विज्ञापन
देहरादून। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को दिशा निर्देश दिए। चुनाव के लिए जिले को 39 जोन और 218 सेक्टरों में बांटा गया है। इससे ऊपर छह सुपर जोन भी बनाए गए हैं। सभी सुपर जोन और जोन के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी भी नियुक्त कर दिया गया है। चुनाव के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी सुरक्षा बलों के करीब 10 हजार अधिकारियों और कर्मचारियों पर रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की है। लिहाजा, प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी निष्पक्ष रहकर अपनी ड्यूटी करे। बूथ पर सुरक्षा के लिए नियुक्त किए गए सभी बलों को सबसे पहले अपनी ड्यूटी के बारे में सारी जानकारी करनी आवश्यक है। वह अपने पर्यवेक्षण अधिकारी का मोबाइल नंबर अवश्य रख लें। साथ ही इस बात को सुनिश्चित कर लें कि मतदान केंद्र और उसके पास किसी भी राजनीतिक दल का चिन्ह या अन्य पहचान उपकरण तो नहीं हैं।
मतदान स्थल के 100 मीटर की परिधि में केवल मतदाता व पूर्व में अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। जिन पुलिसकर्मियों को पीठासीन अधिकारी बुलाएगा केवल वही कर्मचारी मतदान स्थल में प्रवेश करेंगे। सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने समकक्ष जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण करे। इसके बाद पोलिंग पार्टियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर ले।
विज्ञापन

इस तरह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
सुपर जोन - 06
जोन - 39
सेक्टर - 218
मतदान केंद्र - 1103
मतदेय स्थल - 1886
फ्लाइंग स्क्वाड - 60
एसएसटी सर्विलांस - 30
प्रत्येक थाने में क्यूआरटी टीम - 21
10 अंतर्राज्यीय बैरियर पर होगी चेकिंग
डीआईजी ने बताया कि चेकिंग और अवैध धन के आवागमन की रोकथाम, अवैध शराब, मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए जिले में कुल 10 अंतरराज्यीय बैरियर बनाए गए हैं। सात जिलों के बॉर्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा 40 संवेदनशील स्थानों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी स्थानीय पुलिस बल के साथ गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

यह रहेगी फोर्स
राजपत्रित अधिकारी - 09
इंस्पेक्टर - 45
दरोगा - 250
वन दरोगा - 66
हेड कांस्टेबिल - 169
कांस्टेबिल - 1977
होमगार्ड्स - 2616
पीआरडी - 390
ग्राम चौकीदार - 400
वन रक्षक - 59
पीएसी - 04 कंपनी 01 सेक्शन
अर्द्धसैनिक बल : 21 कंपनी

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में उपस्थित समस्त पुलिस,अर्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें