फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: पतंजलि योगग्राम अनुसंधान केंद्र के वाहन से युवक की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2024 04:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

15 दिन पहले योगग्राम के एक वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दाैरान माैत हो गई। युवक की मौत के बाद से ही स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के औरंगाबाद स्थित पतंजलि योगग्राम अनुसंधान केंद्र के बाहर गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मृतक युवक का शव योगग्राम केंद्र के बाहर रखकर अपनी मांगें रखीं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले योगग्राम के एक वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दाैरान माैत हो गई। युवक की मौत के बाद से ही स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उनकी मांग है कि युवक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए और मुआवजे के रूप में उचित राशि प्रदान की जाए।

Dehradun: महिला और युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सरकार की अर्थी लेकर निकले, पुलिस ने छीनी...नोकझोंक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। इसी विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने लाठी भी फटकारी। वहीं, महिलाओं का आरोप था कि उनके साथ पुलिस ने अभद्रता और मारपीट की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें