फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सार्वजनिक स्थान पर गलत इशारे कर लोगों को बुला रहीं थीं आठ महिलाएं, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर...

Fri, 06 Sep 2024 08:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Dehradun News: शहर के दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाओं की ओर से आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित व्यवहार करने वाली आठ महिलाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली में इन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये महिलाएं आने-जाने वाले लोगों गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर के दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाओं की ओर से आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की शिकायत मिली थी। इस पर कोतवाली नगर पुलिस व एएचटीयू की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो इसका खुलासा हुआ।

IIT के पास जिस्म का सौदा: महिला बोली- रूम में नहीं होटल चलूंगी और... कैमरे में कैद हुआ जिस्मफरोशी का खौफनाक सच
विज्ञापन

पता चला कि कुछ महिलाएं व युवतियां झुंड बनाकर खड़ी थीं। जो आने-जाने वाले लोगों को गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं। पुलिस ने तुरंत ही मौके से आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें 23 साल की युवती से लेकर 35 साल तक की महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें