फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ गंदी हरकत कर रहा था युवक, मना किया तो खेत में फेंककर कर डाला वो हाल कि रूह कांप जाए

Sun, 20 Aug 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  टिहरी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर जा रही युवती के साथ लड़के ने छेड़खानी शुरु कर दी। युवती ने जब इसका व‌िरोध क‌िया तो युवक ने उसका बुरा हाल कर द‌िया। युवक ने युवती को पहले तो सड़क से नीचे खेत में फेंक दिया और फिर पत्थर मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन


गजा पीएचसी में मरहम पट्टी के बाद जब घायल को हायर सेंटर ले जाने के लिए 108 सेवा की मदद मांगी गई तो मदद नहीं मिली। इसके बाद युवती को निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी युवक को नरेंद्र नगर के पास हिरासत में ले लिया गया।

राजस्व पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह पीड़ित युवती घर से बाजार सिलाई सीखने जा रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे कनखल हरिद्वार निवासी किशोर जोशी (22) ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखे और मुंह की हालत बेहद खराब

विरोध करने पर पहले से उसने युवती को सड़क से नीचे खेत में फेंक दिया और उसके बाद पत्थरों से हमला कर दिया। इससे युवती के सिर, आंख के ऊपर और हाथ पर गहरा घाव बन गया। बुरी तरह से घायल युवती के शोर मचाने पर आरोपी वहां से जा रही बस में बैठकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने युवती की गजा पीएचसी में मरहम पट्टी कराई और निजी वाहन से नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
 इस बीच, स्थानीय लोगों के बताए हुलिए पर राजस्व पुलिस ने सभी थाना चौकियों को सूचना दी और एसओ आरके सकलानी ने नरेंद्रनगर में बस से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। राजस्व उपनिरीक्षक सिंगरूप सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी युवक पहले बाल सुधार गृह रोशनाबाद में था।

वहां से बाहर निकलने के बाद पुलिस में कार्यरत पाली का एक युवक उसे कुछ माह पहले ही गजा लेकर आया था। कई दिनों तक गायब रहने पर शुक्रवार को वह सिपाही के घर कपड़े लेने आया था। शनिवार सुबह वह अपने कपड़े लेकर जा रहा था कि बाजार के पास वह उक्त युवती से छेड़छाड़ करने लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें