फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU छात्रा प्रकरण: आरोपियों की होगी शिनाख्त परेड

Sun, 20 Aug 2017 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यौन हिंसा का शिकार बनीं जेनयू की छात्राओं और उनके साथियों के सामने पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी।
विज्ञापन


आरोपियों की शिनाख्त परेड के लिए पुलिस ने अदालत में अर्जी दाखिल की है। पुलिस ने पीड़िता छात्राओं के बयान भी दर्ज किए। छात्राओं के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस निलंबित चल रहे एसआई सुरेश के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा कर सकते हैं।

रात साढ़े नौ बजे की है घटना

demo pic
मालूम हो कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की दो छात्राएं छह सहपाठियों के साथ 14 अगस्त की शाम अरावली पहाडिय़ों पर स्थित असोला वन्यजीव अभ्यारण्य की भारद्वाज झील घूमने आई थीं।

लौटते हुए रात के साढ़े नौ बजे गए थे। अभ्यारण्य के बाहर ही आठ नौ दबंग मनचलों ने दोनों छात्राओं और उनके सहपाठियों को घेर कर उनके साथ मारपीट और अश्लील हरकतें की थीं।

मनचलों ने छात्राओं से शारीरिक छेडख़ानी करने के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे। गांव के ही अमित और आशीष की मदद से छात्राएं और उनके सहपाठी मनचलों के चुंगल से बच कर सूरजकुंड थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

एसआई सुरेश हुए माफीनामा लिखने को मजबूर

ईव टीजिंग

थाने में पीड़िताओं की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय एसआई सुरेश ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्राओं के पहनावे और देर शाम बाहर घूमने पर भी अभद्र टिप्पणियां करते हुए उन्हें माफीनामा लिखने को मजबूर किया था।

सूरजकुंड पुलिस की बेरुखी से आहत पीड़िताओं ने दिल्ली के वसंतकुंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला मीडिया में चर्चित होने के बाद फरीदाबाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार देर शाम चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पकड़े गए सत्तू उर्फ सचिन, रेहडा उर्फ प्रमोद, कालू उर्फ दीपक और मोहरा उर्फ हरीश की पुलिस शिनाख्त परेड कराने की तैयारी की जा रही है। डीसीपी एनआईटी आस्था मोदी ने बताया कि कोर्ट से अनुमति लेकर पीड़ित पक्ष के सामने चारों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्राओं के बयान भी कलमबंद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें