फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया कानूनगो

Sat, 25 Jun 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून/सेलाकुई

सार

  • राजस्व निरीक्षक 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • जमीन पैमाइश करने के नाम पर मांगे थे पचास हजार रुपये
  • विजिलेंस टीम ने चकबंदी कार्यालय सेलाकुई से दबोचा
विज्ञापन
आरोपी कानूनगो गिरधारी लाल (हल्की सफेद शर्ट में) - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को चकबंदी कार्यालय में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके बाबूगढ़ स्थित आवास की भी तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ खास नहीं मिल सका। कानूनगो ने एक किसान से जमीन पैमाइश के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की थी। विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन


विजिलेंस के डायरेक्टर अशोक कुमार ने मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि देहरादून के परगना पछवादून के एक किसान ने अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता प्रमोद कुमार को 24 जून को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भूमि की मेढ़ खुर्द-बुर्द होने के कारण भूमि की हद का पता नहीं लग पा रहा है।

भूमि की पैमाइश कराने के लिए पत्नी की तरफ से पांच मई को विकासनगर के एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम के निर्देश के बाद प्रार्थना पत्र राजस्व निरीक्षक गिरधारी लाल के पास पहुंच गया था। किसान का आरोप था कि पहले तो राजस्व निरीक्षक उन्हें टकराता रहा।
विज्ञापन

कहा, 'चार साल से घूम रहे हो, 50 हजार दो, करा देंगे'

पहले मांगे थे पचास हजार - फोटो : अमरउजाला
23 जून को मिलने गया तो गिरधारी लाल ने कहा कि जमीन की पैमाइश इस तरह नहीं होती है। तुम चार साल से तहसील के चक्कर लगा रहे हो। 50-60 हजार रुपये खर्च आएगा, वह हदबंदी करा देंगे। मिन्नत करने पर निरीक्षक 25 हजार रुपये पहले और 25 हजार रुपये काम होने के बाद लेने के लिए राजी हो गया।

पेशगी के 25 रुपये लेने के लिए शनिवार को किसान को चकबंदी कार्यालय सेलाकुई बुला लिया। एएसपी द्वारा कराई गई गोपनीय जांच में आरोप की पुष्टि हुई तो ट्रैप टीम गठित कर दी गई।

टीम ने शनिवार दोपहर एक बजे के करीब राजस्व निरीक्षक गिरधारी लाल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। डायरेक्टर ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। अपर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन

92 से जिले में तैनात है कानूनगो

आरोपी कानूनगो गिरधारी लाल - फोटो : अमरउजाला
देवरिया (यूपी) के सलेमपुर का रहने वाला राजस्व निरीक्षक गिरधारी लाल 1992 से देहरादून जिले में तैनात है। पहले वह लेखपाल था, लेकिन प्रमोशन पाकर कानूनगो बन गया था। फिलहाल उसका परिवार विकासनगर के बाबूगढ में रहता है।

एक साल में 36 गिरफ्तारी
विजिलेंस डायरेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि एक साल में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम रंग लाई है। एक साल की अवधि में 36 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें 26 सरकारी कर्मी रिश्वत लेते हुए दबोचे गए हैं, इनमें नौ राजपत्रित अधिकारी शामिल रहे है। हालांकि पहले औसतन छह से सात लोगों की गिरफ्तारी होती रही है।

अगर कोई रिश्वत मांगे तो यहां करें शिकायत
टोल फ्री हेल्पलाइन: 18001806666
मोबाइल नंबर: 9456592300

Published by: Vivek Singh
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें