फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीखती रही मां, सामने ही रेत दिया बेटे का गला

Mon, 09 Feb 2015 11:23 PM IST
केके शर्मा/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में ट्रांसपोर्टर के घर में घुसे बदमाशों ने अंकुर और उसकी मां सुभाष रानी को संभालने तक का मौका नहीं दिया। बंधक बनाई गईं मां के सामने ही बदमाशों ने चाकू से गला रेत दिया।
विज्ञापन


मां बदमाशों से बेटे की जिंदगी बख्श देने की भीख मांगती रही लेकिन बदमाशों ने एक नहीं सुनी। घटना के बाद मां बेहोश हो गई। बदहवाश हालत में वह अपने बेटे के पास जाने की जिद करती रही। घटना को लेकर जहां पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए है वहीं कालोनी में दहशत का माहौल है।

रुड़की के साऊथ सिविललाइंस में एक ट्रांसपोर्टर का घर अतिव्यस्तम जगह है। सबसे बड़ी बात यह है कि शाम के समय वारदात हो गई लेकिन किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लग पायी।
विज्ञापन
Trending Videos

'सबकुछ ले जाओ बख्श दो बेटे की जिंदगी'

जिस तरीके से वारदात हुई उससे अनुमान लगाया जा रहा है क‌ि घटना को अंजाम देने के पहले बदमाशों ने इलाके की पूरी रेकी की होगी।

जिस समय महिला को बंधक बनाया उस समय अंकुर ने वारदात का विरोध किया था जिस पर बदमाश ने उसका गला रेत दिया। घटना के बाद महिला ने पुलिस अधिकारियों के सामने बताया कि वह बार-बार अपने बेटे की जिदंगी बख्शने के लिए चिल्लाती रही लेकिन बदमाशों ने एक नहीं सुनी।

महिला ने बताया क‌ि बदमाशों ने उसके कानों के कुडंल और चेन भी लूट लिए लेकिन इसके बाद भी दिल नहीं पसीजा। घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद लाठी-डंडे लेकर निकल पड़े लोग

लूट और युवक का गला रेतने की घटना की जानकारी मिलने पर साऊथ सिविललाइंस कॉलोनी के युवक हाथों में हाकी और डंडे लेकर घरों से निकल गए। कॉलोनी में यह सूचना फैली थी कि बदमाश एक घर में घुसे है और उनकी घेराबंदी की गई है। लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
साऊथ सिविललाइंस कॉलोनी में कई घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घटना के बाद पुलिस ने इन घरों में लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरु कर दी है। इसके अलावा फिंगर प्रिटर्स और डॉग स्कॉयड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

एसपी देहात ने बताया कि मौके से पुलिस सेल डाटा भी कलेक्ट कर रही है। इसके अलावा देर शाम सड़को पर और होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें