फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किया गैंगरेप, मोबाइल से हुआ खुलासा!

Mon, 09 Feb 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेलहरा (बाराबंकी)
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रविवार रात घर में अकेली रही महिला से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी पति को दी।
विज्ञापन


एक आरोपी का मोबाइल फोन भी पीड़िता के घर में मिला। पीड़िता के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल सीएचसी सूरतगंज में कराया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ दुराचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रविवार रात 25 वर्षीय विवाहिता घर में अकेली थी। परिवार के लोग गांव के ही एक व्यक्ति के घर तिलक समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह हुआ वारदात का खुलासा

आरोप है कि रात करीब नौ बजे गांव की नन्हू व भुल्लू शराब पीकर विवाहिता के घर में घुस गए और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के परिवारीजनों के घर पहुंचने से पहले ही नन्हू व भुल्लू मौके से भाग निकले। लेकिन एक आरोपी का मोबाइल फोन वहीं पर छूट गया।

परिवारीजनों के घर पहुंचने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी। सोमवार को पति ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में पीड़िता का मेडिकल कराया है।

आरोपी फरार हैं। थानाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ दुराचार की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें