फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का खुलासा, संचालिका समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 08 Aug 2014 04:23 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने काठगोदाम रोड पर सेक्स रैकेट संचालिका के साथ दो अन्य लड़कियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार लड़कियों में एक छह माह पहले भी पकड़ी गई थी। जांच में पता चला है कि संचालिका नेपाल से भी लड़कियों को धंधे के लिए मंगाती है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि संचालिका के खिलाफ पुलिस को छह माह पहले शिकायत मिली थी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके नंबर को सर्विलांस पर लगाया था।

सिपाही कर रहा था तहकीकात

प्रभारी वर्मा ने बताया कि इस रैकेट के भंडाफोड़ के लिए पहले उन्होंने मातहत सिपाही को तहकीकात में भेजा था।

इसके बाद खुद बरेली का सराफा व्यवसायी बनकर संचालिका से पांच लड़कियों के लिए 50 हजार में सौदा किया, लेकिन संचालिका ने तीन लड़कियों को 30 हजार में भेजने की बात कही।

बताया कि लड़कियां भीमताल स्थित रिसोर्ट में जाएंगी। बात तय होने के बाद सेल प्रभारी महिला सिपाहियों के साथ काठगोदाम रोड पहुंचे और संचालिका समेत तीन लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद

पकड़ी गई लड़कियों से तीन मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। पकड़ी गई संचालिका मूल रूप से गौलापार की है, जो वर्तमान में नवाबी रोड स्थित एक किराए के फ्लैट में रहती है।

उसके साथ पकड़ी गई महिला जाफरपुर गदरपुर (ऊधमसिंह नगर) की है, जो जनवरी में भी पुलिस के हत्थे चढ़ी थी। एक अन्य नई लड़की जो कि हल्द्वानी निवासी है, आरके टेंट हाउस के पास रहती है और वह हाईस्कूल तक पढ़ी है।

पूछताछ से पता चला कि संचालिका बड़े व्यवसायियों को अपना ग्राहक बनाती है। ग्राहकों की बुकिंग पर संचालिका नेपाल से लड़कियां मंगवाकर मुरादाबाद, भटिंडा (पंजाब) तक सप्लाई कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें