फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में ही मना रहे थे रंगरेलियां, दबोचे

Fri, 08 Aug 2014 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानुपर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी का कानपुर इन दिनों खबरों की सुर्खियों में है। ये खबर शहर के नवाबगंज इलाके की है। यहां के दो रेस्टोरेंट मैगी प्वाइंट और फास्ट फूड सेंटर में शुक्रवार को क्यूआरटी ने छापा मारकर चार जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।
विज्ञापन


इसके साथ ही मौके से अश्लील साहित्य, कंडोम और अन्य आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। स्वरूपनगर सीओ की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर नवाबगंज पुलिस ने सभी पर देह व्यापार अधिनियम की धारा लगाई है।

जानकारी के अनुसार विकास नगर रोड पर बना मैगी प्वाइंट आजाद नगर निवासी गोपाल शुक्ला का है। फास्ट फूड सेंटर अधिवक्ता भानु मिश्र का है। दोपहर में क्यूआरटी ने दोनों रेस्टोरेंट में एक साथ छापा मारा तो युवक-युवतियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

अश्लील साहित्य, कंडोम समेत आपत्तिजनक चीजें मिलीं

मैगी प्वाइंट में सिविल लाइंस निवासी शान अब्बास, रोडवेज कालोनी आवास विकास निवासी बृजेश सिंह, विजय नगर निवासी अमित तिवारी तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले।

फास्ट फूड रेस्टोरेंट में गीतानगर निवासी दर्पण दूबे एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। इनके साथ मैगी प्वाइंट के संचालक गोपाल शुक्ला को भी गिरफ्तार किया गया है।

एक कर्मचारी बहादुर को भी पुलिस ने पकड़ा। टीम सभी को नवाबगंज थाने ले गई। नवाबगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि सीओ स्वरूपनगर इस प्रकरण में वादी बने हैं।

आपत्तिजनक हालत में मिले स्कार्पियो के अंदर

वहीं, यूपी के रामपुर में होटल के सामने स्कार्पियो में रंगरेलियां मना रहे चार युवक और दो युवतियों को सिविल लाइंस पुलिस ने रात में गिरफ्तार किया। युवतियां ग्वालियर की हैं, जबकि तीन युवक नोएडा के और एक बाराबंकी का रहने वाला है।

पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के सामने ख़डी सफेद स्कार्पियो में युवक और युवतियां रंगरेलियां मना रहे हैं।

पुलिस ने छापा मारा तो दो युवतियां और चार युवक ग़ाडी के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले। स्कार्पियो समेत सभी को थाने लाया गया। युवतियां मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की नेहा व वंदना हैं। पक़डे गए युवकों में नोएडा के सेक्टर 84 अली वर्दीपुर के इस्माइल, यहीं का मुबारक, इसी जनपद के थाना दनकौर का जफरउद्दीन और बाराबंकी के थाना असन्दरा क्षेत्र का राजकुमार है।
विज्ञापन

ग्वालियर की हैं दोनों युवतियां

स्कार्पियो का चालक इस्माइल है, उसके पास ग़ाडी के कागज भी नहीं थे। ग़ाडी को सीज करते हुए पुलिस ने युवक और युवतियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।

वर्तमान में आरोपी नोएडा या दिल्ली में काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि युवक चार दिन के लिए युवतियों को लेकर नैनीताल ले गए थे। दोनों युवतियों के परिवारवालों को सूचना भिजवा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें