फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में थी मास्टरमाइंड, लेती थी स्लीपिंग पिल्स

Fri, 05 Dec 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्षित अपहरण कांड की मास्टमाइंड अंजलि के बारे में रोज नए राज उजागर हो रहे हैं। मंगेतर से रिश्ता टूटने के बाद अंजलि उर्फ मीनाक्षी अवसाद में थी। वो नींद की गोलियां खाने की आदी हो चुकी थी।
विज्ञापन


आलम ये था कि कई बार ओवरडोज होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा। संबंधित डॉक्टर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।

दून के हर्षित तायल अपहरणकांड की मास्टर माइंड अंजलि उर्फ मीनाक्षी के जीवन में काफी उथल पुथल चल रही थी। एक तरफ आर्थिक तंगी से बालियान परिवार जूझ ही रहा था। वहीं एक माह पूर्व मंगेतर से रिश्ते की डोर टूटने पर अंजलि को गहरा सदमा लगा था।
Trending Videos
विज्ञापन

नींद की गोलियों को बनाया गमों का सहारा

मंगेतर से रिश्ता टूटने ने अंजलि को तोड़ दिया था। ऐसे में उसने नींद की गोलियों को ही अपने दुखों का साथी बना लिया। वो नींद की गोलियां नशे के तौर पर इस्तेमाल करनी लगी थी।

कनखल क्षेत्र के एक डॉक्टर के क्लीनिक पर अंजलि का इलाज भी हुआ। डॉक्टर के अनुसार समझाने के बावजूद अंजलि ने नींद की गोलियां खाना नहीं छोड़ा था।

मकान मालिक के खिलाफ होगी कार्रवाई
बीएसएनएल अफसर गिरीश तायल के बेटे हर्षित तायल को कनखल के उदय विहार में किराए के कमरे पर आरोपी संजय बालियान ने बंधक बनाकर रखा था।

पुलिस अब उस मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने का मन बना रही है। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि एसओ के छुट्टी से लौटाने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें